🌟 जीविका दीदियों के सपनों को मिली नई उड़ान! 🌱💪
आत्मनिर्भरता से समृद्धि की ओर बढ़ता वैशाली!
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने आज जननी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, हाजीपुर का भ्रमण कर जीविका दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न उद्यमों का अवलोकन किया और उनके व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया।
🤝 दीदियों से सीधा संवाद कर जाना—
🔹 व्यवसाय और आमदनी की स्थिति
🔹 प्रशिक्षण एवं कौशल विकास
🔹 बाजार से जुड़ाव की संभावनाएँ
🔹 उत्पादन एवं व्यवसाय विस्तार की योजनाएँ
🍌 केला उत्पादों से नई पहचान
केरा जीविका महिला केला रेशां किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड से 1,553 जीविका समूहों की दीदियाँ जुड़ी हैं। केला चिप्स, अचार, पाउडर, नमकीन, बिस्कुट, जैम-जेली सहित कई उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।
💰 मेहनत की मिसाल—सफलता की कहानी
✨ आभा कुमारी ने सरस मेला में केला उत्पादों की बिक्री से करीब ₹14,000 कमाए।
✨ दीपा कुमारी मिट्टी की मूर्तियों से ₹4 लाख तक वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं।
✨ प्रतिभा मिश्रा लहठी निर्माण से करीब ₹15,000 मासिक कमा रही हैं।
✨ श्वेता कुमारी पापड़ निर्माण से लगभग ₹10,000 प्रतिमाह की आमदनी कर रही हैं।
✨ स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर सिंकू देवी ने मोमबत्ती निर्माण का उद्यम शुरू किया।
📈 अब लक्ष्य—बाजार का विस्तार, उत्पादन में वृद्धि और आमदनी में इजाफा!
जिला प्रशासन एवं जीविका का प्रयास है कि दीदियों के उत्पाद अधिक से अधिक बाजारों तक पहुँचें और उनके उद्यम बड़े स्तर पर विकसित हों।
💖 जीविका दीदी = आत्मनिर्भर परिवार = सशक्त समाज
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
JEEVIKA Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
#Jeevika #WomenEmpowerment #AatmanirbharVaishali #DistrictAdministrationVaishali #Bihar
3 views | Vaishali, Bihar | Oct 6, 2026