भितरवार: भितरवार में हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाने मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। श्रद्धालुओं ने भंडारे का किया आयोजन। डबरा भितरवार मार्ग बागवई फार्म पर श्री हनुमान जी के मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।