कालपी: कदौरा में नशीली दवाओं की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर और संयुक्त टीम ने की छापेमारी, बिना प्रमाण के एक मेडिकल स्टोर किया सील
Kalpi, Jalaun | Mar 1, 2025 कदौरा में शनिवार की सुबह 11:30 बजे नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर जिला ड्रग इंस्पेक्टर देवयानी दुबे, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स और संचालकों के आवासों पर छापेमारी की, कुछ न मिलने के बावजूद बिना प्रमाण पत्र होने पर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया, इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।