सिविल सर्जन का कैश लेते वीडियो वायरल:मधेपुरा में निजी नर्सिंग होम से लाइसेंस के लिए रिश्वत लेने का आरोप, DM ने बनाई जांच कमेटी
मधेपुरा के सिविल सर्जन विजय कुमार का लिफाफे में नगदी लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक निजी नर्सिंग होम के कार्यालय में सिविल सर्जन से बातचीत करते और लिफाफे में रखे रुपए उन्हें देते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में बातचीत के दौरान निजी नर्सिंग होम के परमानेंट लाइसेंस के लिए राशि देने की बात भी सामने आती है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
आरोपों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का दिया निर्देश
Bihar, India | Aug 18, 2026