लखीमपुर: एबीवीपी कार्यकर्ता को पुलिस ने अवैध पिस्टल के मामले में हिरासत में लिया, युवक की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात उस समय हलचल मच गई जब क्षेत्र निवासी युवक आदित्य को पुलिस द्वारा बीती रात हिरासत में लिए जाने की सूचना पर उसके परिजन कोतवाली पहुंच गए। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के बारे में जानकारी मांगी और चिंता जताई। आदित्य की मां ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पुलिस उनके पुत्र को अपने साथ ले गई है।