रफीगंज के चरकावा निचली में महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी
नवरात्रि के दूसरे दिन भक्तिमय हुआ माहौल, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था
रफीगंज प्रखंड के चरकावा निचली में नवरात्रि के दूसरे दिन महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा की आराधना और महाआरती के माध्यम से श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की मंगलकामना कर रहे हैं। इस मौके पर वार्ड पार्षद सुबोध कुमार शर्मा,विकास यादव के साथ सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
#BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #चरकावानिचली #भोला_चौधरी #महाआरती #नवरात्रि #मां_दुर्गा #धार्मिक_कार्यक्रम #औरंगाबाद_बिहार #बिहार_न्यूज #नवरात्रि_विशेष