गोपालगंज: बेलबनवा गांव के पास मिले अज्ञात अधेड़ के शव की हुई पहचान, परिजन पहुंचे सदर अस्पताल
जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलबनवा गांव के समीप मिले अज्ञात अधेड़ के शव की पहचान हो गई है। वहीं परिजन रविवार की दोपहर 2 :00 बजे सदर अस्पताल में पहुंचे हुए हैं। वहीं मृतक अज्ञात अधेड़ की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के करवाती गांव निवासी विश्वामित्र प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं परिजन मृतक अधेड़ के शव को लेकर अपने साथ घर के लिए रवाना हो गए हैं।