सुजानगढ़: चैंबर चौक पार्क में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
सुजानगढ़। भोजलाई बास स्थित चैंबर चौक पार्क में ट्रांसफार्मर लगाने के समर्थन में सैकड़ों लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने गणेश मंदिर से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली और नारेबाजी कर एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपा।