बिंदकी: बसगवां गांव में पानी भरे गहरे कुएं में गिरकर युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैठका चौराहे के समीप स्थित बसगवां गांव में एक पानी भरे लगभग 50 फीट गहरे कुएं में शुक्रवार की देर शाम मोहन बाल्मीक उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम लाला बक्सरा थाना बकेवर गिर गया। लगभग डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद यानी रात 9:00 बजे उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।