बिंदकी: छीछा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का शिकार हुए व्यक्ति की शिनाख्त, मृतक फतेहपुर शहर का निवासी निकला
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के छीछा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का शिकार हुए व्यक्ति की शिनाख्त जावेद उम्र 46 वर्ष निवासी मोहल्ला सैयद बाड़ा खेलदार लाला बाजार फतेहपुर शहर के रूप में हुई है। गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से जावेद की मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह 10 बजे मृतक के परिजन बिंदकी पुलिस के पास पहुंचे।