बिहपुर: पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत
बिहपुर के झंडापुर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से 20 वर्षीय अभिषेक कुमार मोदी की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दयालपुर स्थित पेट्रोल पंप पर दुकान जाने के दौरान हादसे का शिकार हुए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों को बिहपुर सीएचसी पहुंचाया