ताखा: ऊसराहार के चन्द्रपुरा के पास सड़क पर फैले अनाज से फिसले बाइक सवार दम्पति, डंपर की चपेट में महिला की हुई मौत
Takha, Etawah | Sep 9, 2026 ऊसराहार थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा बंबा पुल के पास सड़क पर फैले अनाज से बाइक सवार दम्पति फिसलने पर पीछे बैठी महिला डंपर की चपेट में आ गी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे हादसे में गोरजा (24) पत्नी विनोद दुबे निवासी शादीपुर की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर घायल हो गए। बाइक पर सवार पांच वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गया।