चानन: जानकीडीह बेलदरिया गांव से पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट मारपीट मामले में दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
बन्नू बगीचा पुलिस ने जानकीडीह बेलदरिया गांव से बन्नू बगीचा थाना कांड संख्या 26/26 एससी-एसटी एक्ट मारपीट मामले में इसी गांव के रहने वाले शिवनंदन यादव के दो पुत्रों कमलेश कुमार उर्फ कमलेश यादव एवं संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे सोमवार अपराह्न 2 बजे बन्नू बगीचा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.12 अप्रैल को वनकर्मी के साथ मारपीट की गई थी.