प्रतापगढ़: तहसील कार्यालय दलोट की बदहाल व्यवस्था से आमजन परेशान, जर्जर प्रतीक्षालय, टूटी पाइप लाइन और गंदगी से बढ़ा हादसे का खतरा
तहसील कार्यालय दलोट परिसर में अव्यवस्थाओं का आलम आमजन के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। कार्यालय परिसर में आमजन के बैठने के लिए बनाया गया प्रतीक्षालय एवं छायादार स्थान पूरी तरह जर्जर हो चुका है। टूट चुकी पट्टियां, धंसा हुआ फर्श और बिखरा निर्माण कार्य किसी बड़े हादसे को न्योता देता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दिनों में इस जर्जर