कोईलवर: कोइलवर प्रखंड के देवरिया गेहूँ क्रय केंद्र पर सैकड़ों किसानों ने किया प्रदर्शन, तालाबंदी
बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे कोइलवर प्रखंड के देवरिया स्थित गेहूँ क्रय केंद्र पर सैकड़ों किसानों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी कर दी। किसानों का आरोप है कि “टारगेट पूरा होने” का हवाला देकर गेहूँ की खरीद बंद कर दी गई है, जबकि बड़ी मात्रा में अनाज अभी भी खेतों और केंद्र के बाहर पड़ा हुआ है। किसानों ने बताया कि अगर जल्द खरीद शुरू नहीं तो हम लोग आंदोलन करेंगे