मंसूरचक: उप स्वास्थ्य केंद्र साठा में विशेष शिविर आयोजित, 158 मरीजों की हुई स्क्रीनिंग जांच
मंसूरचक प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र साठा में विशेष शिविर का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 2:00 किया गया. इस दौरान कुल 158 मरीज का स्क्रीनिंग किया गया. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने बताया कि मंसूरचक प्रखंड को टीवी मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा. इसके लिए स्क्रीनिंग का काम किया जा रहा है.