मंसूरचक: सोशल मीडिया पर हथियार लहराते दो युवकों को पुलिस ने समसा गांव से गिरफ्तार किया, मामले की जांच जारी
मंसूरचक प्रखंड के समसा गांव निवासी अमर कुमार एवं अभिषेक कुमार का दो दिन पूर्व फेसबुक पर हथियार लहराते, शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था. इसी आलोक में मंसूरचक थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ सोमवार की दोपहर 02:00 बजे दोनों युवको को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ किया. पूछ-ताछ करने पर उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है.