मंसूरचक: समसा चौक के निकट सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, पुलिस कर रही मामले की जाँच
मंसूरचक प्रखंड के समसा चौक के निकट एक 55 वर्षीय महिला की मौत बुधवार की सुबह 11:00 बजे सड़क दुर्घटना में हो गई. उक्त महिला की पहंचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के भरडीहा गांव निवासी साहेब पासवान की 55 वर्षीय पत्नी रामदुलारी देवी के रूप में किया गया हैं. जिस बाईक से मृतक महिला को ठोकर लगी उस बाईक का पता नहीं चल सका हैं. बाईक सवार बाईक लेकर भाग निकला.