मंसूरचक: मालती पिपरा-दलसिंग्सराय सड़क चौड़ीकरण कार्य जमीन मालिकों ने रोका
मालती पिपरा -दलसिंहसराय मुख्य सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य को मंसूरचक फाटक चौक रामबाबू मार्केट के समीप आस-पास के जमीन मालिकों ने शनिवार की दोपहर 02:00 बजे रोक दिया. सड़क पर लगाई गयी मशीन को वैरंग वापस लौटा दिया. आक्रोशित जमीन मालिक सुनील कुमार ईश्वर, शुशील कुमार ईश्वर, अशोक कुमार गुप्ता, रामनाथ गुप्ता सहित अन्य पहुँचकर विरोध दर्ज किया.