मंसूरचक: मंसूरचक थाना पुलिस ने अपहृत महिला और बच्चे को बरामद किया, नामजद आरोपी गिरफ्तार
मंसूरचक थाना की पुलिस ने अपहरण की गई महिला व बच्चे को दलसिंहसराय से सकुशल बरामद कर लिया है. इसके साथ ही नामजद अभियुक्त को भी मखदमपुर से गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 11:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों मंसूरचक थाना में एक महिला के साथ बच्चे का अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया.