बरेली: कोतवाली क्षेत्र में अध्यापक द्वारा छात्र को बुरी तरह से पीटने पर पीड़ित पिता ने थाने में दर्ज कराया मुकदमा
कोतवाली थाना क्षेत्र के अविरल शर्मा ने बेटे को पीटने के मामले में अध्यापक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा मोहित शर्मा पहली कक्षा का छात्र है। बुधवार को गणित के टीचर उमेश ने बच्चे को बुरी तरह पीटा और सिर फाड़ दिया। बच्चे ने घर पहुंचकर माता-पिता को इसकी जानकारी दी।