बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर रोड से एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर रोड से एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित व्यक्ति के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा एक चाय की टपरी पर चाय पी रहा था, तभी उसने अपनी बाइक चाय की टपरी के बाहर खड़ी कर दी। इस बीच किसी अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।