बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में व्यक्ति को दबंगों ने जमकर पीटा, एक नामजद व 2 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा के रहने वाले मोहम्मद मियां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी खाला के घर जा रहा था, तभी रास्ते में अर्जुन पुत्र शंकर लाल तथा उसके साथ दो अज्ञात लोगों ने पीड़ित को गंदी गंदी गालियां दी व मारपीट शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी।