बरेली: सूफी टोला के रहने वाले व्यक्ति की ज़मीन के फर्जी कागज बनाने पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शेखान नवादा में स्थित उसके प्लॉट के दबंगों द्वारा फर्जी कागज बना लिए गए हैं और उसके प्लॉट को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।