अंबिकापुर: शहर के निजी लक्ष्मी नारायण अस्पताल पर मरीज के परिजनों ने इलाज के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है
आज दिनांक 7 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी अनुसार शहर के निजी लक्ष्मी नारायण अस्पताल पर मरीज के परिजनों से कथित तौर पर इलाज के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर परिजनों से 1.60 लाख रुपये नकद वसूले, जबकि बाद में पता चला कि अस्पताल ने आयुष्मान योजना क्लैंप ले लिए।