भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रवि भगत लैलूंगा के शासकीय स्कूल गुफा कहानी में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर खराब गुणवत्ता की साइकिलें बांटे जाने का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर लैलूंगा थाने पहुंचाया। रवि भगत का आरोप है कि छात्रों को निम्न गुणवत्ता की साइकिलें वितरित की जा रही हैं। वहीं कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। फिलहाल पुलिस कार्रवाई जारी है।
रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र के शासकीय स्कूल गुफा कहानी में साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वितरण का विरोध शुरू कर दिया। रवि भगत का आरोप है कि विद्यार्थियों को घटिया गुणवत्ता की साइकिलें दी जा रही हैं। विरोध बढ़ने पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाने ले गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि साइकिल वितरण में शामिल थे। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#Raigarh #BreakingNews #RaviBhagat #BJPYM #CycleDistribution #Lailunga #Chhattisgarh #SchoolNews #PoliticalNews #CGNews #RaigarhNews #CycleControversy #LatestNews #Breaking #ViralNews