कोल: अलीगढ़ में ठंड ने आमजन की कमर तोड़ी, तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, कोहरा और गलन से लोग परेशान, ट्रेनें हुईं लेट
Koil, Aligarh | Jan 6, 2026 जिले में भीषण ठंड ने आमजन को अब परेशान कर दिया है। मंगलवार सुबह से ही भीषण कोहरा छाया हुआ है। सर्दी में अलीगढ़ का टेंपरेचर 6.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हाईवे पर विजिबिलिटी महज 50 मीटर है। भीषण कोहरे के साथ चल रही तेज सर्द हवा से गलन बढ़ गई है। कोहरे के चलते प्रयागराज एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेन भी कई घंटे तक लेट चल रही है।