कोल: अलीगढ़ में आए वायरल मेन 'शादाब जकाती' के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन ने बनाई रील, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Jan 6, 2026 सोशल मीडिया से '₹10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी' डायलॉग से वायरल हुए शादाब जकाती सुर्खियों में है। अब शादाब जकाती ने अलीगढ़ के रहने वाले क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा के साथ रील बनाई है। शादाब के अलीगढ़ आने पर क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा ने नुमाइश मैदान के निकट शादाब जकाती के साथ रील बनाई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।