मांट: घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट के मामले में 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Oct 20, 2026 2 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे मांट राजा निवासी यादराम अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठे थे, तभी आरोपी सुखराम, सनी कुमार, मुकेश, रवी, आशू, दीपक, शीलू, सरिता, गुड़िया और देवका एक राय होकर लाठी-डंडे, सरिया और टाचिया लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं।