सरदारशहर: बिकमसरा निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
बिकमसरा निवासी 17 वर्षीय किशोरी सपना पुत्री खिराजराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार रात करीब सवा 8 बजे उसकी चचेरी बहिन खुशी व दादा, दादी घर पर थे। तभी हमारे घर पड़ोसी तोलाराम, कलावती, गायत्री, करिश्मा, राजेन्द्र, रविन्द्र मेघवाल आंगन में बड़े तेज आवाज के पटाखे चलाने लगे। जिसके कारण श्वास रोग से पीड़ित मेरे दादा की तबीयत बिगड़ने लगी और बीपी भी हाई हो गई।