सरीला: सरीला तहसील परिसर में डीएम-एसपी की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, फरियादियों की शिकायतों का किया गया निस्तारण
हमीरपुर जनपद की सरीला तहसील परिसर में आज शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और कई प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।