डेहरी: बिजली के 10 कांड देर से दर्ज करने को लेकर धर्मपुरा ओपी प्रभारी हुए निलंबित, एसपी ने दी जानकारी
Dehri, Rohtas | Feb 13, 2024 SP विनीत कुमार ने बताया कि धर्मपुरा ओपी प्रभारी सुरेंद्र बैठा को बिजली के 10 कांड को देरी से दर्ज करने के मामले में कार्रवाई की गई है।मामले में सीआई नोखा द्वारा जांच कराई गई थी। सीआई नोखा के रिपोर्ट के आधार पर निलम्बित करते हुए पुलिस लाइन वापस किया गया है।उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा छापेमारी करने के उपरांत जल्द FIR नहीं करने पर एक्शन लिया गया ।