डेहरी: आरपीएफ ने डेहरी ऑन सोन रेल स्टेशन परिसर से मोबाइल चोरी गैंग के एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी के 2फोन भी बरामद
Dehri, Rohtas | Feb 13, 2024 डेहरी स्टेशन परिसर में आरपीएफ के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था की इस दौरान एक शख्स को संदिग्ध अवस्था में पाया गया वही जब पुलिस टीम में तलाशी लेनी शुरू की तो उसके पास से चोरी के 2 मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी को आरपीएफ ने अग्रतर कार्यवाही के लिए जीआरपी को सौंप दिया है ।शातिर चोर की पहचान राहुल गुप्ता पलामू झारखंड के रूप में हुई है।