डेहरी: अवैध शराब के विरुद्ध दरिहट इलाके में छापेमारी के दौरान देसी मसाला शराब व बाइक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Feb 12, 2024 दरिहट में छापेमारी के दौरान दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। SP विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल ड्राइव के दौरान छापेमारी के क्रम में शराब के धंधेबाज रोहित कुमार पिता राजदेव पाल तथा नीतीश कुमार पिता राजेश प्रसाद को 600 एमएल देसी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक बाइक भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि यह दोनों धरहरा के रहने वाले हैं।