डेहरी: जमुहार में राहुल गाँधी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर डीएम - एसपी ने किया स्थल निरीक्षण , दिए अहम निर्देश
Dehri, Rohtas | Feb 12, 2024 डेहरी प्रखंड के जमुहार में 16 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन होने जा रहा है। ऐसे में आज रोहतास के डीएम नवीन कुमार तथा एसपी विनीत कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया वअधिकारियों को कई अहम निर्देश भी दिए बता दें कि राहुल गांधी 16 फरवरी को सासाराम में रोड शो करेंगे जिसकी तैयारी अंतिम चरण पर चल रही है।