डेहरी: स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फ़रार चल रहे 12 आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से किया गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Feb 12, 2024 रोहतास के SP विनीत कुमार ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 12 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 75 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई है। साथ ही वाहन जांच के क्रम में कुल 1000 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान ₹5.67 लाख का जुर्माना किया गया है।