जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार की दोपहर एक बजे जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) 2026 के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान दिवस के दौरान किया गया।