अशोक नगर: नगेश्री गांव में संदिग्ध हालत में 20 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल के चबूतरे के पास मिला शव
अशोकनगर जिले के नगेश्री गांव में एक युवक का शव स्कूल के चबूतरे के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार नगेश्री निवासी शिवम पुत्र विजय पाल यादव उम्र 20 वर्ष का शव रविवार को सुबह 9 बजे गांव के स्कूल के चबूतरे के पास मिला है। युवक के परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था कई कई दिनों तक वह घर पर नहीं आता था परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।