हरिद्वार: जनपद में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने किया 18 महिला एवं पुरुष दरोगाओं का ट्रांसफर, रोशनाबाद से जारी की ट्रांसफर लिस्ट
हरिद्वार जनपद में SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 18 दरोगाओं के ट्रांसफर किए है। ट्रांसफर लिस्ट में दस महिला और आठ पुरुष दरोगाओं के नाम शामिल हैं। आज सुबह सवेरे ही रोशनाबाद स्थित कार्यालय से SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ट्रांसफर लिस्ट जारी की। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल पुलिस व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं।