हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 2 वारंटी किए गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर दोनों को भेजा गया जेल
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग क्षेत्र से 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वाद संख्या 2389/2022 के वारंटी मोहम्मद शहजाद को पथरी से जबकि वाद संख्या 1126/2019 के वारंटी विष्णु शर्मा को BHEL सेक्टर 1 से गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर दोनों वारंटी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।