टाटीझरिया: खैरा-बंडासिंघा सड़क मार्ग पर सड़क हादसा, ब्रेक फेल होने से झाड़ी में घुसा टेम्पो, पांच घायल
खैरा-बंडासिंघा सडक मार्ग घाटी में सडक हादसा, ब्रेक फेल होने से झाड़ी में घुसा टेम्पो, पांच घायल। खैरा-बंडासिंघा सड़क मार्ग स्थित घाटी में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इचाक से बरकट्ठा सूर्यकुण्ड जा रहे एक टेम्पो का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे अनियंत्रित होकर टेम्पो सीधे सड़क किनारे गहरी झाड़ी में जा घुसा।