महाजन समीपवर्ती मोखमपुरा में खेत मे काम करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस थाने में मर्ग दर्ज हुई है। महाजन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोखमपुरा निवासी पूर्णाराम पुत्र प्रभुराम जाट 13एमकेडी स्थित ट्यूबेल खेत मे काम कर रहा था। रविवार दोपहर को खेत मे पानी लगाते समय करंट की चपेट में आ गया।