बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी में दबंगों ने व्यक्ति को लाठी डंडों से जमकर पीटा
कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी में दबंगों ने व्यक्ति को लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। कावड़ में डीजे बजाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दबंगों ने आज घेर कर व्यक्ति की पिटाई कर दी।