बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर में ई-रिक्शा और बाइक की हुई भिड़ंत, ई-रिक्शा पलटने से चालक हुआ घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर में बाइक और ई रिक्शा की जोरदार टक्कर देखने को मिली है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा पलट गया। जिसमें ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।