बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र खुर्रम गोटिया में बीच बचाव करने गई महिला को दबंगों ने जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के खुर्रम गोटिया में बीच बचाव करने गई महिला को दबंगों ने जमकर बेहरमी से पीट दिया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।