बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के डौली मुरावपुरा में दबंगों ने युवक को घेरकर जमकर पीटा
सीबीगंज थाना क्षेत्र के डौली मुरावपुरा में दबंगों ने एक युवक को जमकर बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज जाएगा।