बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक कांवड़िया हुआ घायल
भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत। हादसे में एक कावड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची 108 एंबुलेंस में व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल व्यक्ति बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर का रहने वाला है।