राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पत्रकारों को दी गई मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की जानकारी
---
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन संबंधी जानकारी डिप्टी कलेक्टर श्री बजरंग बहादुर सिंह ने दी। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले की मतदाता सूची की एक प्रिंटेड प्रतिलिपि तथा सॉफ्ट कॉपी में डीवीडी भी प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि आज जिले के पंधाना, मांधाता, हरसूद एवं खंडवा विधानसभा क्षेत्र के सभी 1247 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज से 11 दिसंबर तक कार्य दिवसों में जिले के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ मतदाता सूची लेकर बैठेंगे तथा नागरिकों से दावे आपत्ति प्राप्त करेंगे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा प्राप्त हुए इन सभी दावे आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।
जिले में है कुल 1247 मतदान केंद्र
बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 1247 मतदान केंद्र हैं, जिनमें मांधाता विधानसभा क्षेत्र में 280, हरसूद विधानसभा क्षेत्र में 298, खंडवा विधानसभा क्षेत्र में 324 तथा पंधाना विधानसभा क्षेत्र में 345 मतदान केंद्र शामिल हैं।
जिले में हैं कुल 970571 मतदाता है
बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में कुल 970571 मतदाता है जिसमें 499 878 पुरुष, 470 675 महिला तथा 18 अन्य मतदाता हैं। इनमें मांधाता विधानसभा क्षेत्र में 213616 कुल मतदाता है जिसमें 110042 पुरुष, 103571 महिला तथा 3 अन्य मतदाता हैं। इसी तरह हरसूद विधानसभा क्षेत्र में कुल 226143 मतदाता हैं, जिनमें 118120 पुरुष, 108019 महिला एवं 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। खंडवा विधानसभा क्षेत्र में 249891 मतदाता हैं, जिसमें 127131 पुरुष, 122753 महिला एवं 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी तरह पंधाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 280921 मतदाता हैं, जिसमें 144585 पुरुष, 136332 महिला एवं 4 अन्य मतदाता शामिल है। जिले का जेंडर रेशो 941.58 है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Nov 12, 2026