सेवा संकल्प के संदेश के साथ हाथों में मशाल लेकर जिले में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा
राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायक ललिता यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने मशाल लेकर की यात्रा की अगुवाई, ‘सेवा संकल्प चौराहा’ का हुआ नामकरण
*प्रधानमंत्री के उद्बोधन का हुआ सीधा प्रसारण, ‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश’ जिला विकास पुस्तिका का किया गया वितरण*
---
#सेवा_संकल्प_अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को जिले की सभी विधानसभाओं के लिए ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत संकल्प यात्रा’ छतरपुर से शहर से निकाली गई। जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में निकली यात्रा के माध्यम से सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से मशाल प्रज्ज्वलित की गई, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में विभिन्न विधानसभाओं के लिए सेवा ज्योति कलश यात्रा रवाना हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया। स्कूली विद्यार्थियों ने ‘हम सब भारतीय हैं’ गीत की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर छतरपुर शहर के एक प्रमुख चौराहे का नामकरण ‘सेवा संकल्प चौराहा’ के रूप में किया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने देखा और सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश’ जिला विकास पुस्तिका का जनप्रतिनिधियों को वितरण भी किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक श्री राजेश शुक्ला, महाराजपुर विधायक श्री कामाख्या प्रताप सिंह, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष श्री करुणेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जिलाध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट्स, नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur