मधेपुरा: विश्वविद्यालय द्वारा छात्र नेताओं पर मुकदमा करने के संबंध में पत्र जारी होने को लेकर एबीवीपी ने विवि में की प्रेस वार्ता
24 अगस्त को सुपौल के BSS कॉलेज में आयोजित सिंडिकेट की बैठक में बैठक से पूर्व एबीवीपी नेताओं द्वारा कुलपति और सिंडिकेट सदस्यों का घेराव किया था। इस मामले में विश्वविद्यालय ने छात्र नेताओं पर कार्रवाई की अनुशंसा की है। इसके खिलाफ सोमवार को एबीवीपी ने विश्वविद्यालय में प्रेस वार्ता की।